सरह दोहरे हत्याकांड में फरार पांच पर ईनाम घोषित, एक गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें सख्त रवैया अपनाते हुए सरह दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे पांच हत्यारोपियों पर ईनाम घोषित कर दिया है| ईनाम घोषित होते ही पुलिस नें एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया| मामले में फरार अन्य चारों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है|
दरअसल बीते लगभग एक महीने पूर्व कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम सरह निवासी 70 वर्षीय ब्रजनंन्दन शुक्ला व उनके 23 वर्षीय पुत्र त्रिपुरारी शुक्ला, 24 वर्षीय चन्दन शुक्ला पर धारदार हथियारों से हमला कर ताबड़तोड़ फायरिंग भी कर दी गयी थी| उपचार के दौरान ब्रजनंदन शुक्ला व उनके पुत्र चन्दन की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी| मामले में पुलिस नें हत्या और डकैती में अनिरुद्ध उर्फ बौखा, समरे, अरविन्द, गोविन्द, सरविंद, गोपाल पुत्र सुखपाल के साथ ही रामवीर पुत्र काली चरन, महेंद्र सिंह पुत्र हरिपाल सिंह, धीरेन्द्र सिंह पुत्र हरीपाल, शिवेंद्र सिंह पुत्र शिवपाल सिंह निवासी सरह के खिलाफ 147, 148, 149, 395 व 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था| जिसमे पुलिस नें पांच आरोपियों अरविन्द, गोविन्द, प्रधान रामवीर श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह तोमर और गोपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था| जबकि पांच आरोपियों को पुलिस बीते एक महीनें से तलाश कर रही लेकिन वह पुलिस के हाथ नही आ रहे थे| बीती रात पुलिस अधीक्षक नें पांचों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया|
इन पर हुआ ईनाम घोषित
अनिरुद्ध उर्फ़ बौखा, समरे, सरविंद पुत्र सुखपाल, धीरेन्द्र पुत्र हरपाल व शिवेंद्र पुत्र शिवपाल पर बीती रात पुलिस अधीक्षक नें 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया है |
एक ईनामी हुआ गिरफ्तार
बीती रात ईनाम घोषित होनें के बाद पुलिस नें समर सिंह उर्फ समरे पुत्र सुखपाल निवासी सरह को कोतवाली फतेहगढ़ को रेलवे स्टेशन तिराहे से गिरफ्तार कर लिया | जबकि आरोपी अनिरुद्ध, सरविंद, धीरेन्द्र व शिवेंद्र अभी भी पुलिस की पंहुच से दूर है |
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें ‘जेएनआई न्यूज’ को बताया कि आरोपी समरे को गिरफ्तार किया है | अन्य की तलाश की जा रही है | यदि फरार ईनामी आरोपी पकड़े नही जाते तो कुर्की की कार्यवाही की जायेगी|