डेयरी संचालक के पैर में लगी गोली, रिफर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर/कमालगंज संवाददाता) संदिग्ध हालत में डेयरी संचालक के पैर में गोली लग गयी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे शहर के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती किया गया|
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम सिधौली निवासी 45 वर्षीय सुनील मिश्रा पुत्र दया राम गाँव में डेयरी का संचालन करते हैं| बुधवार को देर शाम लगभग 8 बजे सुनील डेयरी पर थे उसी दौरान अचानक उसके वायें पैर के घुटने के निकट गोली लग गयी| सुनील के भाई पुनीत नें उसे गंभीर हालत में शहर के नाला मछरटटा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया|
हालत नाजुक होनें पर उसे वहां से रिफर कर दिया गया|
सूचना मिलने पर सीओ अमृतपुर रविन्द्र कुमार राय, थानाध्यक्ष राजेश राय, शहर कोतवाली के नखास चौकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी व फिल्ड यूनिट अस्पताल पंहुचे और जाँच की| घायल की पेंट ना देनें पर परिजनों की पुलिस से नोक झोंक हुई|
थानाध्यक्ष राजेश राय नें बताया कि तमंचा लगाये था उसके तमंचे की ही गोली लगी है | जाँच की जा रही है|