गंगा खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर, रामगंगा स्थिर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा व रामगंगा नदी का जल स्तर बीते लगभग एक माह से अधिक समय से कम होनें का नाम नही ले रहा है| मुश्किल की बाढ़ लोगों के घरों में दाखिल होनें से अब उनके काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है|
बुधवार को गंगा का जल स्तर 137.30 मीटर पर दर्ज किया| गंगा का खतरे का निशान 137.10 सेंटीमीटर पर दर्ज है| वहीं नरौरा बांध से 1,55,238 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| इसके साथ ही रामगंगा को 136.30 मीटर पर दर्ज किया गया| राम गंगा में खो, हरेली, रामनगर बैराज से 48360 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|