चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए हिन्दू महासभा नें किया हवन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 इतिहास रचने की कगार पर है। चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतर कर इतिहास रच दिया। इस मिशन को सफल बनाने के लिए देश भर में लोग दुआ और प्रार्थनाएं कर रहे हैं। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हवन-पूजन किया गया। हिन्दू महासभा नें हवन पूजन कर भोले नाथ से प्रार्थना की |
शहर के बढ़पुर स्थित शीतला माता मन्दिर में हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों नें चंद्रयान 3 की लेंडिंग सकुशल होनें के लिए हवन में आहुतियां दीं| जब लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतर रहा था तो उधर हिन्दू महासभा हवन पूजन कर रही थी| विमलेश मिश्रा नें कहा की लैंडर विक्रम के सफलता पूर्वक चद्रमा की सतह पर उतरनें से पूरी दुनिया भारत की ताकत देखेगी। कहा कि चंद्रमा को भोलेनाथ अपने शीश पर धारण करते हैं, वे ही हमें सफलता देंगे, जो भारत के लिए यह गर्व की बात है। सौरभ मिश्रा, अजीत वर्मा, सचिन शर्मा, मोनू तिवारी, दीपक शर्मा संतोष, मिथुन राठौर, रामजी, राजकुमार, श्याम बाबू, अमन व ऋषभ रहे|