प्रशासन अनुचित लाभ लेकर चलवा रहा डबल डेकर बसें: भाकियू

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में अबैध रूप से संचालित डबल डेकर बसों के खिलाफ किसान यूनियन लामबंद हो गयी है| भाकियू नें जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है| कार्यवाही ना होनें पर चक्का जाम करनें की चेतावनी भी दी है|
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष सत्यभान झा नें अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति को ज्ञापन सौंपा| जिसमे कहा कि अबैध रूप से डबल डेकर बसें धड़ल्ले से संचालित हैं| जिससे आये दिन होनें वाले हादसों में जनहानि हो रही है| सत्यभान झा नें आरोप लगाया कि प्रशासन अनुचित लाभ लेकर बसों का संचालन करा रहा है| लिहाजा डबल डेकर बसों के खिलाफ कार्यवाही करनें की मांग की है | भाकियू लोक शक्ति नें चेतावनी भी दी कि यदि कार्यवाही नही हुई तो भाकियू लोक शक्ति पूरे जिले में चक्का जाम करेंगी| जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देनें के दौरान जमकर नारेबाजी भी की गयी| इसके साथ ही निजी स्कूलों गैस वाली गाड़ियों से बच्चो को लानें-ले जानें का कार्य हो रहा है| जिससे किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है| इसके साथ ही कुल 10 प्रमुख मांगे क गयी हैं | इसके साथ ही भाकियू लोक शक्ति नें शिकायती पत्र दिया जिसमे विकास खंड के ग्राम झौंआ में बाढ आनें के बाद प्रधान द्वारा पक्षपात बाढ़ राहत सामग्री के वितरण में करने का आरोप लगाया गया | तकरीबन 17 ग्रामीण बाढ पीड़ित जिलाधिकारी कार्यालय भाकियू के साथ पंहुचे| इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष उदय भान सिंह राठौर, एजाज खां, जगवेन्द्र सिंह, प्रवीन कुमार, बलवीर, वीरपाल सिंह आदि रहे |