अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व सैनिक की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शौच के लिए घर से निकले पूर्व सैनिक को किसी अज्ञात वाहन नें टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये | परिजन उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे जहाँ मृत घोषित कर दिया गया |
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम महरूपुर खार निवासी 60 वर्षीय पूर्व सैनिक गंभीर सिंह सुबह लगभग 5:30 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकले| उनके पुत्र शिवबालक नें बताया कि जब वह वापस नही आये तो बाहर निकल कर देखा तो घर से कुछ दूरी पर घायल अवस्था में पड़े मिले| मृतक पूर्व सैनिक की पत्नी विमला देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के चार पुत्र व तीन पुत्री हैं| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|