बड़ी खबर: डबल डेकर बस पलटी, दो दर्जन सबारियां घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज/नगर संवाददाता) दिल्ली जा रही डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी| जिससे उसमे बैठी लगभग दो दर्जन डॉ अधिक सबारियां घायल ओ गयी| उन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया| जबकि गंभीर घायल चालक सहित चार सबारियों को खबर लिखे जानें तक लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया |
फर्रुखाबाद से सबारियां भरकर दिल्ली के निकली डबल डेकर बस थाना नवाबगंज के ग्राम नगलाजोधा के निकट अनियंत्रित होकर पलट गयी| बस पलटते ही सबारियों में चीख-पुकार मच गयी| बस पलटनें की खबर पर आस-पास के ग्रामीण व थाना पुलिस नें बस के शीशे तोड़कर सबारियों को बाहर निकाला| लगभग दो दर्जन से अधिक सबारियां घायल हुईं जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया| लेकिन हालत गंभीर होनें पर बस चालक थाना कादरी गेट के नगला पजाबा निवासी 40 वर्षीय चालक मदन लाल, 80 वर्षीय सोबरन सिंह व उनके पुत्र 46 वर्षीय रघुवीर व 40 वर्षीय प्रदीप कुमार को लोहिया अस्पताल में रिफर किया गया| चारों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जहाँ सीओ सिटी प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला आदि नें घायलों के हाल-चाल लिये | चालक मदन लाल की हालत गंभीर बतायी जा रही है|