सफाई कर्मियों से गाली-गलौज करनें में लिपिक के खिलाफ प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सभासद पति व पालिका संविदा कर्मी लिपिक ने काम का दबाब बनानें के लिए उनके साथ गाली-गलौज कर दिया| गुस्साये सफाई कर्मियों के ईओ कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया |
बार्ड नम्बर 30 परशुराम नगर की सभासद अनीता कनौजिया के पति नवनीत कनौजिया नगर पालिका परिषद कार्यालय में संबिदा पर लिपिक के पद पर तैनात हैं| शनिवार को लगभग आधा सैकड़ा सफाई कर्मी ईओ कार्यालय पंहुचे और हंगामा किया| ईओ तहसील दिवस में थे| लेकिन हंगामें की सूचना पर ईओ रविन्द्र कुमार भी मौके पर अपने कार्यालय आ गये | सफाई नायक विनय कश्यप व राजू शुक्ला उत्त्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नें आरोप लगाया कि सभासद पति व लिपिक नवनीत कनौजिया अपनी धौस दिखाकर सफाई कर्मियों से अतिरिक्त कार्य का दबाब बनाते है ना करनें पर गाली व विभागीय कार्यवाही कार्यवाही करानें की धमकी देते है | सफाई कर्मियों नें कार्यवाही की मांग की,कार्यवाही ना होनें पर आन्दोलन की चेतावनी ईओ को दी| ईओ नें कार्यवाही का भरोसा देकर शिकायती पत्र ले लिया| अधिशासी अभियंता रविन्द्र कुमार नें बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|
सफाई नायक की तैनाती को लेकर भी है विवाद
दरअसल सूत्रों की मानें तो पालिका कार्यालय के तैंनात एक कर्मी को लिपिक नवनीत कनौजिया सफाई नायक बनवानें की जुगत में है| जिसको लेकर आये दिन आग में धी डाला जा रहा है|