दारोगा के पुत्र ने गोली मारकर की आत्महत्या

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दिल्ली पुलिस में दारोगा के पुत्र नें दोनालू बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया | पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
कोतवाली फतेहगढ़ के दुर्गा कालोनी निवासी राकेश दुबे सेना से सेवा निवृत होकर दिल्ली पुलिस में दारोगा के पद पर नौकरी कर रहें है| उनका 26 वर्षीय पुत्र सौरभ दुबे का शुक्रवार 4 अगस्त को आर्मी स्कूल में शिक्षक पद पर नियुक्ति होनी थी| वहीं राकेश दुबे का बड़ा पुत्र आलोक दुबे सिखलाई रेजिमेंट में मेजर के पद पर फतेहगढ़ में तैनात है | राकेश दुबे की पत्नी कृष्णा देवी अपने पुत्र सौरभ के साथ ही घर पर रहतीं थी| शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे सौरभ नें पिता की लाइसेंसी बंदूक से माथे पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली| गोली की आवाज सुनकर जब कृष्णा देवी पंहुची तो सौरभ का शव पड़ा देख चीख निकल गयी| सौरभ के सिर पर बाल कम थे लिहाजा वह तनाव में भी रखता था | सूचना मिलने पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह फोर्स व फिल्ड यूनिट के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच कर शव कब्जे में ले लिया| पुलिस नें दोनालू बंदूक को भी कब्जे में ले लिया | मृतक सौरभ की माँ कृष्णा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | सीओ सिटी प्रदीप कुमार नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है | पुलिस जाँच कर रही है|