प्रेम प्रसंग के शक में पति नें ही उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते तीन दिन पूर्व खेत में शौचकरनें गयी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी| पुलिस नें नामजद पति को तमंचा कारतूस भी बरामद किये| आरोपी का न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम गुतासी निवासी मजरा सुल्तानपुर निवासी 45 वर्षीय गीता देवी पत्नी अरुण कुमार गंगवार की 31 जुलाई की रात लगभग 3 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी| मामले में मृतका गीता के भाई दुर्गेश कुमार निवासी सुल्तानपुर वरझाला थाना शमशाबाद ने अपने बहनोई अरुण गंगवार व उसके दो भाईयों राजीव कुमार व प्रदीप कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था| पुलिस मामले की जाँच में जुटी थी| गुरुवार को पुलिस नें हत्या के मुख्य आरोपी गीता के पति अरुण गंगवार को गिरफ्तार कर लिया| उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया| पुलिस हिरासत में अरुण नें बताया कि उसे पत्नी पर किसी दूसरे से प्रेमप्रसंग का शक था | लिहाजा घटना वाली रात दो बजे वह घर में शौचालय होनें के बाद भी खेत में शौच करनें गयी| शक होनें पर अरुण भी उसके पीछे गया| अरुण नें पुलिस को बताया कि उसे लगा की गीता किसी से बात कर रही है लिहाजा उसने शक होनें पर गीता के गोली मार दी|