मूंगफली व मक्का लदे वाहन रोंकनें पर भाकियू का हंगामा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार सुबह कांबड यात्रा को लेकर चार पहिया माल वाहक बड़े वाहन सड़क किनारे रोंक दिये गये| जिसकी सूचना पर भाकियू नेता मौके पर पंहुचे और उन्होंने हंगामा कर चौकी के पुलिस कर्मियों पर वसूली के लिए वाहनों को रोंकनें का आरोप लगाया|
दरअसल साबन को लेकर कांबड यात्रा निकल रहीं हैं| जिनको मार्ग में कोई समस्या ना हो तो इसके लिए सेंट्रल जेल चौराहे व पांचाल घाट चौकी के निकट बड़े वाहनों को रोंक दिया जाता है| शनिवार को भी यही हुआ| मूंगफली व मक्का बिक्री करनें किसान अल्लागंज बाजार जा रहे थे| उनके ट्रेक्टरों को पांचाल घाट चौकी पुलिस ने रोंककर सड़क किनारे खड़ा करा लिया| जिसकी सूचना भाकियू नेताओं को मिली तो टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अरविन्द शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, योगेन्द्र सिंह, कमलेश शाक्य आदि पांचाल घाट चौकी पर पंहुचे और हंगामा किया| प्रभाकांत मिश्रा नें आरोप लगाया कि चौकी पुलिस अबैध बसूली के लिए किसानों को परेशान करती है| सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र भी मौके पर आ गये | उनके समझानें पर भाकियू नेता शांत हुए और वाहनों को रवाना कर दिया गया| नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र नें बताया कि यदि किसानों से अबैध बसूली होती है तो इसकी जाँच कराकर कार्यवाही होगी| रोंके गये वाहनों को सकुशल रवाना कर दिया गया है| कोई समस्या नही है|