छात्रा नें फांसी लगाकर दी जान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) घर में अकेली छात्रा नें फांसी लगाकर जान दे दी| घटना के बाद पंहुची माँ नें फांसी के फंदे पर बेटी को लटका देखा तो चीख निकल गयी| पुलिस नें मौके पर आकर तफ्तीश की|
थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी 16 वर्षीय नेहा सुबह घर पर थी| उसकी माँ ममता जब घर पर पंहुची तो पता चला की नेहा फांसी के फंदे पर लटकी हुई है| उसने छत के कुंडे में फांसी लगाकर जान दे दी| पुत्री को फांसी पर झूलता देख उसकी माँ की चीख निकल गयी| चीख सुनकर ममता की जेठानी हीरावती कमरे में आ गयीं और दोनों नें मिलकर उसके शव को नीचे उतारा| मृतका कक्षा 8 की छात्रा थी| थानाध्यक्ष राजेश राय मौके पर पंहुचे और तफ्तीश की|