मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) मंहगाई पर लगाम लगानें से नाकाम मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस नें प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा|
यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव जुनैद खान व जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी के नेतृत्व में भाजपा सरकार को अच्छे दिन याद दिलाकर महंगाई के विरोध में तहसील कायमगंज में जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया| जिसमे कहा कि मौजूदा सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर है| जिससे गरीब, मध्यम वर्गीय व मजदूर सभी परेशान हैं | सब्जी, दालों के दाम आसमान पर हैं | गरीबों का जीवन काफी मुश्किल भरा हो गया है| कांग्रेस नें चेतावनी देकर कहा की यदि मंहगाई कम नही हुई तो सड़कों पर कांग्रेस उतरकर प्रदर्शन करेगी|
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मोहित शुक्ला, असरफ खान जिला महासचिव, विपिन प्रजापति, शिवम शर्मा आदि रहे|