नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गया जेल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीती बुधवार की रात को नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोपी पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया| पुलिस नें उसका न्यायालय के लिये चालान कर दिया| न्यायालय से आरोपी को जेल भेज दिया गया|
थाना राजेपुर के एक ग्राम में बीती रात बारात आयी थी| वहीं 6 वर्षीय बालिका घर से बारात देखनें के लिये अपनी सहेलियों के साथ चली गयी| रात को दस बजे तक जब बालिका घर नही लौटी तो परिजनों के माथे पर बल पड़ गया| परिजनों नें उसकी तलाश शुरू की| कुछ देर बाद बालिका बरामद हुई तो उसने दुष्कर्म किये जानें की जानकारी दी| पुलिस नें बीते दिन ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| उसका शुक्रवार को पुलिस नें न्यायालय के लिये चालान कर दिया गया| जहाँ न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्मी को जेल भेजा गया|