सरकारी भूमि पर कब्जा में दो शिक्षक भाईयों सहित तीन पर मुकदमा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) ग्राम समाज की भूमि पर कागजी बाजीगरी करनें में दो शिक्षक भाईयों सहित तीन के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत की गयी है| पुलिस छानबीन कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुनापुर ज्यौंता निवासी समरभान सिंह पुत्र जदुनाथ नें एफआईआर दर्ज करायी| जिसमे आरोप लगाया कि आरोपी शंकर सिंह पुत्र इंदर सिंह नें फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ग्राम समाज की जमीन अपने नाम चढव ली| जिसकी एफआईआर जिलाधिकारी न्यायालय में चल रहा है| जिसमे आरोपी शंकर सिंह के खिलाफ नोटिस जारी हुए | जिसकी जानकारी होनें पर शंकर सिंह 23 अप्रैल 2023 को अपने भाई नरहरी सिंह व भतीजे बबलू रात लगभग 8 बजे दरवाजे पर चढ़ आये और गाली-गलौज करनें लगे | आरोपियों नें जान से मारनें की धमकी दी | जिसका कई बार थानें में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई |