बड़ी खबर: एम्बुलेंस की टक्कर से प्रतीक्षालय में दबकर माँ-बेटी की मौत, एक घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) सड़क पर चलनें वाले लोगों की मौत का वाक्या आये दिन सुनने में आता है लेकिन जब कोई सड़क किनारे किसी सुरक्षित एस्थान पर बैठा हो और मौत आ जाये तो कुछ अजीब जरुर लगता है | शनिवार को दोपहर एम्बुलेंस की टक्कर से यात्री प्रतीक्षालय गिर गया | जिससे उसमे दबकर माँ-बेटी क मौत हो गयी| कड़ी मसक्कत के बाद दोनों कके शवों को मलबे से बाहर निकाला जा सका| इसके साथ ही मृतक महिला की अविवाहित बहन को भी चोट आयी| उसे उपचार के लिये सीएचसी भेजा गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम मुजाहा निवासी रामनारायण की विवाहिता पुत्री 35 वर्षीय रूबी पत्नी दुर्गेश निवासी न्यामतपुर कायमगंज एक सप्ताह पूर्व मायके आयी थी| शनिवार को दोपहर वह अपनी 20 वर्षीय छोटी बहन सरिता के साथ अपनी ढाई वर्षीय पुत्री खुशबू को लेकर बाजार आयी थी| अमृतपुर बाजार के निकट बने हनुमान शिव मन्दिर के निकट बने यात्री प्रतीक्षालय में वह कुछ देर के लिये बैठ गयी| उसी दौरान राजेपुर की तरफ से आयी तेज रफ्तार एम्बुलेंस नें यात्री प्रतीक्षालय में जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसमे दबकर रूबी व उसकी ढाई वर्षीय पुत्री खुशबू की दर्दनाक मौत हो गयी| जबकि रूबी की बहन सरिता घायल हो गयी | एम्बुलेंस चालक एम्बुलेंस छोड़कर फरार हो गया| सूचना पर थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल व चौकी इंचार्ज अमित शर्मा आदि मौके पर आ गये| उन्होंने घायल सरिता को सीएचसी भेजा| परिजनों में कोहराम मच गया| थानाध्यक्ष संतप्रकाश पटेल नें बताया की आरोपी एम्बुलेंस चालक के खिलाफ कार्यवाही तहरीर मिलने पर की जायेगी|