पति को फंदे पर झूलता देख पत्नी नें भी लगायी फांसी, दोनों की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जहानगंज/ नगर संवाददाता)पति को फांसी के फंदे पर झूलता देख महिला नें भी फांसी लगा ली| उसे गंभीर हालत में लोहिया भर्ती कराया गया| जहाँ महिला को मृत घोषित क्र दिया गया| दम्पत्ति के फांसी लगा लेंनें से क्षेत्र में हड़कंप मच गया|
थाना जहानगंज के ग्राम बेहटा राजेपुर टप्पामंडल निवासी 22 वर्षीय विकास उर्फ रामू पुत्र अवनीश कुमार नें घर के कुछ दूरी पर कन्हैया के खेत में शीशम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी| जब परिजनों को सूचना मिली तो वह मौके पर पंहुचे| मृतक विकास की पत्नी नेहा देवी व माँ रेखा देबी मौके पर पंहुची| पत्नी देखा नें पति को फंदे पर झूलता देख पास के ही अन्य पेड़ में फांसी लगा ली| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया नेहा देवी को भी मृत घोषित कर दिया | नेमा व उसके पति की मौत से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया|