कांग्रेस सरकार में हुए भ्रष्टाचार घोटाले

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के पांचाल घाट स्थित अमृतपुर विधानसभा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित हुआ| जिसमे केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला | इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी रूपरेखा बनायी गयी|
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा देश में लंबे समय तक एक पार्टी और परिवार का शासन रहा, लेकिन वह पार्टी और परिवार फलता फूलता रहा और देश पिछड़ता गया। देश में कांग्रेस ने 10 वर्षों के शासन काल में भ्रष्टाचार और घोटाले हुए| जिसके कारण वैश्विक पटल पर भारत की छवि धूमिल हुई। सत्ता संभालते ही नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसलों से देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भारत का डंका बजा दिया दशकों से चली आ रही आतंकवाद की समस्या को जड़ मूल समाप्त करने का संकल्प ले लिया। कूल जवाब देगी।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा केंद्र के 9 वर्ष के शासनकाल में जनहित के कार्य हुए| भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है। प्रदेश की सुशासन व्यवस्था देश के अन्य राज्यों के लिए नजीर बन गई है। संचालन पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य ने किया| पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव राजपूत, डॉ. बीके गंगवार, जिला महामंत्री फतेह चंद वर्मा, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील रावत, अमृतपुर मंडल के प्रभारी धीरेन्द्र वर्मा, ब्लाक प्रमुख पल्लव, शिवांग रस्तोगी आदि रहे |
टिफिन सिस्टम से किया भोजन
बीजेपी नें टिफिन बैठक में एक साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल,सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर मंडल के प्रभारी धीरेन्द्र वर्मा आदि के साथ अपने घर से लाया गया भोजन किया|
जनप्रतिनिधि के निजी सचिव से मारपीट
बैठक में शामिल होनें आये एक जनप्रतिनिधि के निजी सचिव के साथ के मंडल अध्यक्ष नें शराब के नशे में मारपीट कर दी| निजी सचिव नें उनके साथ किसी भी घटना से इंकार किया है|