फालोअप: नाक मुंह दबाकर हुआ था विपिन का कत्ल, नुकीली चीज नें निकाली गयीं आँखे

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार सुबह विपिन पाल की हत्या कर शव उसका शव खेत में डाल दिया गया था| पुलिस नें शाम को उसका पोस्ट मार्टम कराया| जिसके नाक मुंह दबाकर उसकी हत्या किये जानें की पुष्टि हुई| वहीं परिजनों नें एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम  बेनीनगला निवासी 30 वर्षीय विपिन कुमार पाल की बीती रात हत्या कर दी गयी थी| जिसके बाद पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के किये भेज दिया| शव का पोस्टमार्टम डॉ. मो. अलीम नें किया| सूत्रों से मिली जानकारी में मुताबिक विपिन की हत्या नाक-मुंह दबाकर की गयी| साथ ही किसी नुकीली वस्तु से उसकी आँखे भी फोड़कर निकाली गयीं| पोस्टमार्टम के मृतक विपिन के शव पर एक दर्जन चोटों के निशान भी मिलें हैं| पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया| शाम को एसपी अशोक कुमार मीणा व सीओ प्रदीप कुमार नें मौके पर जाकर निरीक्षण किया|
20 साल पूर्व भी आरोपियों नें विपिन के भाई को उतारा था मौत के घाट
मृतक विपिन के पिता रामसनेही पाल नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे उन्होंने गाँव के ही रमेश पुत्र सिकन्दर व अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया| जिसमे उन्होंनें कहा कि आरोपी रमेश के परिजनों नें 20 साल पूर्व भी दूसरे पुत्र शिशुपाल की हत्या कर दी थी|
क्या बोले जिम्मेदार
थानाध्यक्ष आमोद कुमार नें जेएनआई को बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है| पुलिस तफ्तीश कर रही है| जल्द हत्यारोपी गिरफ्तार होंगे |