वृद्धा की हत्या में पुलिस नें सगे भाईयों सहित तीन को उठाया

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते 23 मार्च 2023 को घर में अकेली वृद्धा की सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी थी| जिसका दो माह बाद भी खुलासा नही कर सकी| पुलिस नें रविवार को सगे भाईयों सहित तीन को उठाया है|
पड़ोसी जनपद हरदोई सबायजपुर निवासी कल्लू वाथम नें अपना मकान शहर कोतवाली के देवरामपुर क्रासिंग के निकट गीतापुरम कालोनी में बनाया है| घर पर कल्लू की 60 वर्षीय पत्नी रेशमा अकेली रह रहीं थी| कल्लू और उनके पुत्र राजेश, राजू व रमेश गाँव में ही रहकर खेती देखते हैं| 23 मार्च की देर शाम रेशमा की घर के भीतर सिर पर कोई वस्तु मारकर हत्या कर दी गयी| पड़ोसी नें गेट खुला देखा तो परिजनों को सूचना दी| जिसके बाद पुलिस नें मामले की तफ्तीश शुरू की| कोई को हत्या के दो माह बाद तक कोई अहम सुराग हाथ नही लगा| लिहाजा पुलिस की जाँच कुछ खास आगे नही बढ़ सकी| इसी बीच रविवार को पुलिस नें वृद्धा के गाँव के ही दो सगे भाईयों के साथ ही एक सिलेंडर के हाकर को भी हिरासत में लिया है| शहर कोतवाली के निरीक्षक अपराध एके सिंह नें जेएनआई को बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद ही कार्यवाही होगी | पुलिस जल्द घटना का खुलासा करनें का प्रयास कर रही है|