बारात में आये ग्रामीण को गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) बारात में आये ग्रामीण पर दबंग नें गोली चला दी| जिससे उसके पैर में गोली लग गयी और वह बुरी तरह घायल हो गया| पुलिस नें आरोपी को तमंचा सहित गिरफ्तार भी कर लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम बेला सराय गजा निवासी महाराज सिंह पुत्र नेकसे लाल ने बताया की उनके गाँव के ही कन्हैया लाल की पुत्री की बारात आनी थी| जिसमे महाराज का 46 वर्षीय बड़ा भाई शिवशरन बारात में कन्हैया लाल के घर के बाहर खड़ा था| उसी दौरान कन्हैया लाल के बड़े भाई राजाराम पुत्र रामेश्वर दयाल तमंचा लेकर आये और जान से मारनें की नियत से फायर कर दिया| जिससे शिवशरन के गोली पैर में लगी| मामले में आरोपी राजाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया| शिवशरन का उपचार कराया गया| सीओ कायमगंज सोहराब आलम नें बताया कि आरोपी राजाराम को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है|