खेलो इंडिया यूनिवर्सिंटी मशाल रैली का हुआ स्वागत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी मशाल रैली के जिला में आने पर अधिकारियों और खेल संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से झंडी दिखाकर रैली का रवाना किया। नगर में भ्रमण के बाद स्ट्रेडियम में रैली के पहुंचने पर उसमें शामिल लोगों को सम्मानित किया गया। इसके बाद कमालगंज होती हुई रैली कन्नौज जिले के लिए रवाना हो गई।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी मशाल रैली 4 मई को लखनऊ से शुरू हुई थी। निर्धारित रूट पर रैली चलती हुई इटावा होती हुई शनिवार शाम को जिले में आई। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह रैली को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाई। मशाल रैली का स्वागत फतेहगढ़ चौराहे पर जिला ओलंपिक संघ एवं अन्य खेल संघो के पदाधिकारियों ने किया। इसके बाद मशाल यात्रा फतेहगढ़ कोतवाली से नवादिया से होते हुए छोटी जेल चौराहा बीएसए ऑफिस मार्ग होती हुई कलेक्ट्रेट के पास से गुजर कर स्टेडियम में पहुंची। वहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रैली में आए राष्ट्रीय खिलाड़ियों को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। इसके बाद मशाल रैली को कमालगंज होते हुए कन्नौज जिले के लिए रवाना हो गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मिश्रा अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, कुलदीप यादव अरुण यादव, मनीष कुमार, संजीव यादव, आलोक कुमार, अतुल कटियार, सुधीर कुशवाहा, जिला ओलंपिक संघ से अंजुम दुबे, लक्ष्मण टंडन ,अवनींद्र कुमार सक्सेना , हांकी संघ से सौरव राठौर, फुटबॉल संघ से चमन टण्डन, वेटलिफ्टिंग संघ से पंकज यादव, खो-खो संघ से प्रबल पाठक, ताइक्वांडो संघ से मनीष कुमार, कराटे संघ से पारस भारद्वाज, नेहरू युवा केंद्र से निहारिका पटेल, युवा कल्याण विभाग से पुष्पेंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे