निकाय चुनाव का शांतिपूर्ण मतदान शुरू

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर निकाय चुनाव को लेकर जनपद में शांतिपूर्ण मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू कर दिया गया | बूथों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है| किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था को बिगड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये है|
जनपद में दो नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद व कायमगंज के साथ ही सात नगर पंचायत कमालगंज, मोहम्मदाबाद, संकिसा बसंतपुर व खिमसेपुर के साथ ही शमसाबाद, कंपिल, नवाबगंज में मतदान शुरू हो गया है| प्रेक्षक सुरेन्द्र राम, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा मतदान की प्रक्रिया पर लगातार अपनी नजर बनाये हुए हैं| चुनाव की लगातार अपडेट सबसे पहले जाननें के लिये लगातार अपडेट रहें आपके प्रिय जेएनआई न्यूज के साथ WWW.JNILIVE.MOBI पर सीधे समाचार पढ़े |
बूथ पर कोई गडबडी हुई तो नपेंगे एजेंट
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा आदर्श पोलिंग बूथ बद्री विशाल डिग्री कालेज की बूथ संख्या 150, 151, 152, 153 पर पंहुचे| उन्होंने मतदान का जायजा लिया| एसपी नें सभी बूथों के मतदान एजेंटो के पहचान पत्र देखे| एसपी नें कहा कोई भी एजेंट मोबाइल नही रखेगा| यदि बूथ पर गडबडी हुई तो एजेंट परकार्यवाही होगी|