पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान कल,सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान के लिए जिले के मतदान केन्द्रों पर पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गयीं| सेक्टर मजिस्ट्रेटों नें पोलिंग पार्टी को दी जाने वाली चुनाव सामग्री को चेक लिस्ट से मिलान कराकर ही पोलिंग पार्टियों को सौंपा|
नगर पालिका फर्रुखाबाद, नगर पंचायत कमालगंज, मोहम्मदाबाद, संकिसा बसंतपुर व खिमसेपुर नगर पंचायत के मतदान केन्द्रों के लिये पोलिंग पार्टी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना की गयीं | में 37 मत पेटिका रखी जाएंगी। वहीं कायमगंज में नगर पालिका कायमगंज, नगर पंचायत शमसाबाद, नवाबगंज व कंपिल की पोलिंग पार्टी रवाना की गयीं| जिसमे नगर पालिका फर्रुखाबाद के 42 वार्डों के लिये 277 पोलिंग पार्टियाँ रवाना की गयीं| वहीं नगर पंचायत कमालगंज में 12 वार्डों के लिये 14, मोहम्मदाबाद नगर पंचायत के 15 वार्डों के लिये 27, नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर 15 वार्डों के लिये 21, नगर पंचायत खिमसेपुर में 16 वार्डों के लिये 29 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया| कुल 368 पोलिंग पार्टी सातनपुर मंडी से रवाना की गयीं| वहीं कायमगंज में तहसील क्षेत्र का मतगणना स्थल आदर्श इंटर कालेज पितौरा में रखा गया है| बुधवार को यहाँ से भी नगर पालिका परिषद कायमगंज के 25 वार्डों के लिये 36 पोलिंग पार्टी रवाना हुईं| इसके साथ ही नगर पंचायत कम्पिल के 10 वार्डों के चुनाव को सम्पन्न करानें के लिये 13 पोलिंग पार्टी, शमसाबाद नगर पंचायत के 19 वार्डों के चुनाव को सम्पन्न करानें के लिये 38 पोलिंग पार्टी, नवाबगंज नगर पंचायत के 16 वार्डों के चुनाव के लिये 28 पोलिंग पार्टी रवाना की गयीं | जिले के दो नगर पालिका और 7 नगर पंचायतों में कुल 483 पोलिंग पार्टी रवाना की गयीं| प्रेक्षक सुरेन्द्र राम, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी संजय सिंह फोर्स के साथ जायजा लेते रहे|
भीषण गर्मी में बेहाल रहे मतदान कार्मिक
बुधवार को भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते पोलिंग पार्टियों में जा रहे मतदान कार्मिक काफी परेशान दिखे | सभी धूप से बचनें के लिये गमछे, छाता आदि का प्रयोग करते नजर आये |