बाइक सबार महिला की मार्ग दुर्घटना में मौत, पति व बच्चे घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) रिश्तेदारी से लौट रही बाइक सबार महिला की वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गयी| जबकि उसके पति और बच्चे घायल हो गये उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम मोहद्दीनपुर निवासी 35 वर्षीय संतोष राजपूत अपनी 30 वर्षीय पत्नी सीमा, 5 वर्षीय पुत्र नितेश व 3 वर्षीय पुत्री प्रीतम के साथ जनपद शाहजहाँपुर के अल्लागंज खडूरिया नगला रिश्तेदारी में गये थे| बीती रात वह बाइक से घर वापस लौट रहे थे| उसी दौरान ग्राम रूनी चुरसाई के निकट बाइक को तेज रफ्तार वाहन नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गये| उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर आया गया| लोहिया अस्पताल में सीमा को मृत घोषित कर दिया गया|
थानाध्यक्ष जहानगंज बलराज भाटी नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है| तहरीर नही आयी है| किस वाहन से दुर्घटना हुई इसकी जाँच की जा रही है|