सपा के निकाय ‘चुनाव प्रभारी’ कुनबे सहित भाजपा में शामिल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में समाजवादी पार्टी को लगातार जोरदार झटका लग रहा है| कई बड़े नेता भाजपा का दामन थाम चुके हैं| उस क्रम में बुधवार को फिर भाजपा नें सपा को झटका दे दिया| उप मुख्यमंत्री के सामने सपा केनिकाय चुनाव प्रभारी कुनबे सहित भाजपा में शामिल हो गये| जिससे सपा को तगड़ा झटका लगा है|
दरअसल पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे महेंद्र कटियार पिछले विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी में थे | वह सपा से विधान सभा की टिकट के लिये प्रयास का रहे थे| लेकिन सपा नें टिकट नही मिली| जिससे खफा होकर वह अपनी पुरानी पार्टी बसपा में 27 जनवरी 2022 को चले गये थे| चुनाव समाप्त होनें के बाद महेंद्र कटियार नें फिर साइकिल की सबारी कर ली| पिछले दिन ही सपा ने उन्हें नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद का प्रभारी नामित किया| लेकिन बुधवार को उन्होंने गुरुगाँव देवी मन्दिर परिसर में आयोजित उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा के दौरान भाजपा का दामन थाम लिया| उनके साथ उनके भाई पूर्व व्लाक प्रमुखअखिलेश कटियार, तहसील बार एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष मंजेश कटियार, माधुरी कटियार, गुरुदीप कटियार आदि नें भाजपा की सदस्यता ग्रहणकर ली| इसके साथ ही मंच से राहुल कुशवाह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य राठौर एके व कांग्रेस नेता श्रीकृष्ण गौतम भी भाजपा में शामिल हुए|