भूसा लदें पांच ट्रैक्टर पकड़कर गौशाला भेजे

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) उपजिलाधिकारी नें भूसा लदे पांच ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ लिये| जिन्हें गौशाला भेज दिया गया |
थाना क्षेत्र के ग्राम बलीपट्टी रानी गाँव के निकट उपजिलाधिकारी पदम् सिंह नें भूसा लदी पांच ट्रैक्टर ट्राली पकड़ कर खड़ी करा ली| जानकारी की तो चालक नें बताया कि वह सांसद मुकेश राजपूत का भूसा लिये जा रहा है| कुछ चालकों नें बताया कि वह अपने रिश्तेदार का भूसा लेकर जा रहें है| लेकिन उप जिलाधिकारी नें किसी की भी नही सुनी| पांचों ट्राली भरा भूसा कुंडरी सारंगपुर गौशाला भिजवा दिया |
उपजिलाधिकारी पदम् सिंह नें जेएनआई को बताया कि ग्राम समाज की जमीन का भूसा है| विगत दिन ग्रामीणों से कहा था कि गेंहू वह ले लें और भूसा गौशालाभेजा जायेगा| लेकिन ग्रामीण नही मानें और भूसा नही दिया| लिहाजा उनका भूसा पकड़कर गौशाला भेज दिया गया |