ई-टिकटिंग सेवा हैक, मैनुअल टिकटों का सहारा, रोड़बेज को एक लाख प्रतिदिन का नुकसान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूरे प्रदेश की ई-टिकटिंग सेवा हैक हो जानें से पूरे प्रदेश में रोडबेज को करोड़ो का नुकसान हो रहा है| वहीं जिले की बात करें तो यहाँ भी हैकिंग नें यात्री सेवाओं को प्रभावित किया है| फिलहाल जिले में रोडबेज को लगभग एक लाख रूपये प्रतिदिन का नुकसान होगा |
दरअसल जिले में भी मुंबई की ओरियन प्रो. कंपनी को परिवहन निगम ने ऑनलाइन सिस्टम का पूरा ठेका शासन नें दिया था। जिले में विभिन्य मार्गों पर कुल 98 बसों का संचालन होता है| विगत दिन ई-टिकटिंग सेवा हैक कर ली गयी थी| जिसके चलते जनपद में ई-टिकटिंग की सेवा पूरी तरह से बाधित हो गयी| लिहाजा परिचालकों को हस्त लिखित टिकट काटकर यात्रियों को देनी पड़ रही है| जिससे परिचालकों का सिर दर्द बढ़ गया है|ई-टिकटिंग सेवा हैक होनें से बस अड्डे से लगभग 5 बसें नही चल पा रहीं है| वहीं अन्य बसों में हस्त लिखित टिकट का ही सहारा परिचालकों को लेना पड़ रहा है|
एआरएम आरसी यादव नें जेएनआई को बताया ई-टिकटिंग सेवा हैक होनें से फर्रुखाबाद रोडबेज को लगभग एक लाख रूपये प्रतिदिन कानुकसान हो रहा है| आशा है कि सेवा जल्द बहाल करनें का प्रयास सरकार से हो रहें है|