सपा जिलाध्यक्ष के पुत्र मार्ग दुर्घटना में गंभीर,कार के उड़े परखचे

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात पार्टी प्रत्याशियों के सिम्बल लेकर लखनऊ से लौट रहे सपा जिलाध्यक्ष के पुत्र की कार अचानक डिबाइडर से टकरा गयी| जिससे कार के परखच्चे उड़ गये | जबकि जिलाध्यक्ष के पुत्र के गंभीर चोट आयी| उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया|
थाना मऊदरवाजा के गंगा दरवाजा निवासी सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव के पुत्र डॉ० आकाश यादव बीती रात कार से लखनऊ पार्टी प्रत्याशियों के सिम्बल लेनें गये थे| देर रात वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से वापस आ रहे थे| कार आकाश चला रहे थे| जबकि चालक शीलू पास वाली सीट पर बैठा था | तभी तिर्वा के निकट आकाश की कार अचानक अनियंत्रित होकर डिबाइडर से टकरा गयी| जिससे कार के परखच्चे उड़ गये| जबकि आकाश को गंभीर चोट लगी | उसके साथ में चालक शीलू भी चुटहिल हुआ था| आनन-फानन में आकाश और चालक को पुलिस नें तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया | सूचना मिलने पर आकाश के पिता सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, निवर्तमान जिला प्रवक्ता इलियास मंसूरी आदि मौके पर आ गये| प्राथमिक उपचार के बाद आकाश को एक निजी चिकित्सक के अस्पताल में भर्ती कराया गया| डॉ० आकाश यादव बाद में अपने खुद के अस्पताल में भर्ती हो गये| उनकी हालत स्थित है| सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव नें जेएनआई को बताया की बेटे का उपचार चल रहा है| फिलहाल अस्पताल में भर्ती है|