अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए खूब खरीदे जा रहे पर्चे

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगरीय निकाय चुनाव में नगर पालिका व नगर पंचायत में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए पर्चो की खूब बिक्री हो रही है। पर्चो की खरीद के सपेक्ष नामांकन कराने वालों की संख्याअभी कम है। गुरुवार को नगर पालिका सदर से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए रीना दीक्षित, अर्चना, एकता ने दो सेट, पूर्व विधायक विजय सिंह की पत्नी दमयंती सिंह ने दो सेट, नगर पालिका कायमगंज के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए सरस्वती वर्मा, सुमन गुप्ता ने दो-दो सेट और अभिषेक ने पर्चा खरीदा है। नगर पंचायत कमालगंज में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए गुरुवार को किसी ने पर्चा नहीं खरीदा। शमसाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मुन्नीदेवी, विमलादेवी, कंपिल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सुबोध, हिमांशु, मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रमेश चंद्र शर्मा, नर सिंह वर्मा, पवन कुमार वर्मा, कल्पना यादव ने पर्चा खरीदा है। नगर पंचायत नवाबगंज अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए सोबरन सिंह, प्रेम श्री, पुष्पेंद्र कुमार, जाहर सिंह, कुसुमादेवी, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर अध्यक्ष पद के लिए उर्मिला और खिमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए संजू ने पर्चा खरीदा है। सभासद का चुनाव लड़ने के लिए 125 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा है।