आबादी के मामले में चीन को पछाड़ सकता है भारत:संयुक्त राष्ट्र महासंघ

राष्ट्रीय सामाजिक

डेस्क:संयुक्त राष्ट्र महासंघ द्वारा जारी एक रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि जल्द ही जनसंख्या के मामले में भारत, चीन को पछाड़ देगा। यूएनओ ने अपनी रिपोर्ट में भारत की आबादी जल्द ही 142.86 करोड़ का आंकडे तक पहुचने के संभावना जताई है वहीं चीन की आबादी 142.57 करोड़ होने की संभावना जताई गई है।

जनसंख्या का यह अनुमान बीते वर्षों की आबादी और उसकी ग्रोथ के आधार पर बनाया लगाया गया है। यूएन के कुछ पॉपुलेशन एक्सपर्ट्स ने ये भी बताया कि भारत और चीन से नए आंकडे़ नहीं मिले हैं। कोरोना महामारी की वजह से जनगणना न होने के चलते ये माना जा रहा है कि भारत और चीन 8.045 बिलियन की अनुमानित आबादी के लिए जिम्मेदार हैं। यह आबादी दुनिया की जनसंख्या का एक-तिहाई है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार अब भारत की आबादी लगभग एक अरब 42 करोड़ 86 लाख हो गई है।