सदर पालिका सीट पर बीजेपी की कहीं पर निगाहें कहीं पे निशाना!

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) निकाय चुनाव का माहौल गर्म है| भाजपा सत्ता पर आसीन है लिहाजा चलती हुई गाड़ी पर हर कोई बैठना चाह रहा है| दावेदार अपने पक्ष में टिकट को लेकर फर्रुखाबाद से दिल्ली व लखनऊ कर रहें है| पार्टी के प्रति अपने योगदान को गिना भी रहें है| लेकिन भाजपा में सूची बद्द किये गये दावेदारों के अलावा शांत खड़े चेहरों पर भी नजर डाल रही है| सबसे ज्यादा गहमा-गहमी सदर नगर पालिका सीट को लेकर मची है| दावेदार सियासी मठाधीशों की परिक्रमा करनें में लगे है| लेकिन पार्टी से जुड़े सूत्रों की माने तो पार्टी इस बार ‘कहीं पर निगाहें और कही पर निशाना’ लगा सकती है|
दरअसल जनपद ने दावेदारों का पैनल पार्टी आला कमान के पास जा चुका है| पैनल में गये नामों में संगठन और जनप्रतिनिधियों के अलग-अलग आशीर्वाद प्राप्त दावेदार शामिल हैं | लेकिन बीजेपी इस बार चौकानें वाले परिणाम सामने ला सकती है| जनप्रतिनिधियों के परिजनों में पार्टी को कोई दिलचस्बी नही यह प्रथम चरण के मतदान के लिये प्रयागराज और हरदोई में बीजेपी ने जारी प्रत्याशियों की सूची में सामने आ गया है| जहाँ पार्टी के बड़े मठाधीशों के परिजनों के टिकट काट दिये गये| अब जनपद में भी बीजेपी नगर निकाय चुनाव के लिये प्रत्याशी चयन कर जल्द सूची जारी करनें वाली है| जिसम नतीजे चौकानें वाले हो सकते हैं |