अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद जिले में भी हाई अलर्ट पर पुलिस

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)  प्रयागराज की घटना के बाद जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में फोर्स बढ़ा दी गई है। रविवार को सुबह से ही अधिकारियों के साथ ही थानेदार व चौकी प्रभारी भ्रमणशील रहे। जिले में पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
रविवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, अपर जिलधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ० संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव आदि के साथ लाल दरवाजे से फ्लेग मार्च शुरू किया | फ्लेगमार्च लाल दरवाजे से शुरू हुआ और घुमना , नेहरु रोड़ , चौक, पक्का पुल, टाउन हाल तिराहा होते हुए थाना मऊदरबाजा पर समाप्त हुआ | उधर बीती रात को प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या किए जाने की खबर मिलते ही जिले के अधिकारी अलर्ट हो गए। एसएसपी ने कंट्रोल रूम में मैसेज कर सभी थाना व चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। आदेश मिलते ही सभी थानेदार फोर्स के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गए।एसपी नें बताया कि अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है | सभी को सख्त हिदायत दी गयी है कि किसी भी प्रकार की विवादित टिप्पणी ना करें नही तो कार्यवाही होगी| पुलिस भी बढ़ा दी गयी है|