चंद्रपाल यादव 5 वीं बार बने सपा जिलाध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) काफी लम्बे इंतजार के बाद आखिर के सपा सुप्रीमों नें फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष पद पर चंद्रपाल यादव की ताज पोशी कर दी| जानकारी मिलने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी|
चंद्रपाल यादव काफी लम्बे समय सपा से जुड़े है| वह 13 साल लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रहे| जिससे माध्यम से उन्होंने संगठन को मजबूत किया| इसके बाद वह 4 बार सपा के जिलाध्यक्ष नामित किये गये| शुक्रवार को सपा सुप्रीमों नें उनके ऊपर एक बार फिर भरोसा जताया है| चन्द्रपाल यादव की जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी होनें पर उनके समर्थकों में खुशी है|