कुंडीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ी आस्था

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मंगलवार 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजन के दूसरे दिन सर्वतोभद्र पूजन एवं सर्वदेव आवाहन के साथ गायत्री महायज्ञ संपन्न किया गया।
क्षेत्र के ग्राम खिरिया मुकुंद में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजन चल रहा है | मंगलवार को दूसरे दिन सर्वतोभद्र पूजन एवं सर्वदेव आवाहन के साथ गायत्री महायज्ञ किया गया। हवन कुंडों में अग्नि स्थापन कर पावन बना दो हे देव सविता स्तुति के माध्यम से सूर्य (सविता) देवता का स्तवन किया गया। सभी ने गायत्री मंत्र महामंत्र के साथ आहुतियां देकर सबके सद्बुद्धि व उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। गायत्री महायज्ञ दो पालियों में संपन्न हुआ जिसमें बिना भेदभाव के सभी जाति के नर-नारी, बाल-वृद्ध जनों के प्रतिभाग किया। टोली नायक ओइंद्र सिंह ने बताया यज्ञ का धूम्र वायुमंडल से विषाक्त तत्वों को खत्म कर जीव-जंतु व वनस्पतियों के लिए पोषक तत्वों का निर्माण करता है। यज्ञ की सामूहिक मंत्र शक्ति से मन के अचेतन कुसंस्कारों का भी शमन होता है। मीडिया प्रभारी आलोक दीक्षित ने बताया यज्ञ का संचालन शांतिकुंज हरिद्वार की प्रज्ञा टोली द्वारा किया गया। सभी याजकों के प्रतिनिधि के रूप में मुख्य यजमान संतोष गजेंद्र सिंह चौहान ने सर्वतोभद्र पूजन संपन्न किया। जिला समन्वयक सुरेंद्र गुप्ता, राकेश बाबू शर्मा, सरिता दुबे, संत कुमारी अवस्थी आदि रहे|