संविदा समाप्ति में बाजीगरी! 300 नें दिया धरना, केबल 12 पर कार्यवाही ?

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बिजली कर्मचारियों की हड़ताल में आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा समाप्ति में भी कार्यदायी संस्था ने खेल कर दिया है। जिले के 40 उपकेंद्रों के स्थान पर तीन के 13 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति कर उनके स्थान पर दागी समेत अन्य कर्मचारियों की तैनाती कर दी। इसकी सूची भी जारी की गई। इसके बाद संस्था ने सेवा समाप्ति की सूची बदल दी। इसमें 13 के स्थान पर 12 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति होना दर्शाया गया। संस्था के इस खेल में कुछ हद तक विभागीय अफसरों की मिली भगत होना बताई जा रही है। 12 कर्मचारियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल होने के आरोप में गंगापार क्षेत्र के अमृतपुर, सलेमपुर और राजेपुर उपकेंद्र पर आउटसोर्स से तैनात 13 संविदा कर्मचारियों की कार्यदायी संस्था ने सेवाएं समाप्त की थी। उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारियों को तैनाती की। नए कर्मचारियों में विवादित कर्मचारियां को लगाने को लेकर फिर से विवाद शुरू हुआ। विवादित कर्मचारी एक जनप्रतिनिधि के नजदीकी है। इसका संस्था के मैनेजर ने लाभ उठाया। सेवा समाप्ति का दूसरा पत्र जारी किया। इसमें एक कर्मचारी हर्षवर्धन का नाम हटा कर 12 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति दिखाई गई। उनके स्थान पर नए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। जिन कर्मचारियों को लेकर विवाद शुरू हुआ, उनमें कुछ को हटा दिया, लेकिन कुछ को दूसरी सूची में भी शमिल कर लिया गया। सोमवार की रात में एक्सईएन सुरेंद्र कुमार ने राजेपुर थाने में सेवा समाप्त वाले सात और अमृतपुर थाने में पांच कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। अमृतपुर थाने में अतुल कुमार, अश्वनी दीक्षित, शेर सिंह, मोहित कुमार, विकास शुक्ला व राजेपुर थाने में जिनके खिलाफ तहरीर दी गई थी। उन सभी के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि 12 कर्मचारियों को हटाने का अनुमोदन लिया गया था, संस्था की ओर से एक गलत नाम अंकित कर दिया गया था।