अज्ञात वाहन ने चचेरे भाईयों को कुचला, एक की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) अज्ञात वाहन नें बीती रात चचेरे भाईयों को कुचल दिया| जिससे एक की मौत हो गयी, जबकि दूसरे का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है |
थाना क्षेत्र के ग्राम ईशेपुर निवासी 18 वर्षीय फजल पुत्र इस्तियाक बीती रात लगभग 8 बजे अपने चचेरे भाई फैजान पुत्र अतर परबेज के साथ पैदल ग्राम जरारी से अपने गाँव आ रहा था| उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन नें ईशापुर ईदगाह के निकट मुख्य मार्ग पर फैजल के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे फजल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी| जबकि परिजनों नें गंभीर रूप से घायल फैजान को आवास विकास के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया| मृतक की माँ शायरा का रो-रो बुरा हाल हो गया | मृतक चार बहन और तीन भाई था | पुलिस नें शव का पंचनामा भरा|