संघ के होली मिलन में वही ब्रज के गीतों की बयार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नें होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया | जिसमे नौनिहालों के द्वारा प्रस्तुत किये गये रंगारंग कार्यक्रम नें सभी का मनमोह लिया| ब्रज के गीतों पर कृष्ण-राधा थिरके तो सभी का मन आनंदित हो गया|
शहर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित संघ के होली मिलन समारोह का जिला संघ चालक डा. सुबोध वर्मा व सह जिला संघ चालक वीरेंद्र मिश्र, उमेश गुप्ता आदि नें दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया | मंच पर संगीताचार्य जिला घोष प्रमुख सर्वेश शुक्ल आदि ने भी अपनी प्रस्तुति दी| कवि शिव ओम अंबर व वैभव सोमवंशी नें काव्य पाठ किया| इसके उपरांत संस्कार भारती की छात्राओं नें कृष्ण राधा का नृत्य प्रस्तुत किया| कृष्ण-राधा की लठ्ठ मार होली भी देखनें को मिली| इसके साथ ही श्रीकृष्ण व राधा के स्वरूप बने बच्चों नें सभी पर पुष्प वर्षा के साथ होली का समा बाँधा|
बीच कार्यक्रम में खिसके बीजेपी नेता
संघ के होली मिलने समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, विधायक सुशील शाक्य, वीरेंद्र राठौर, जितेन्द्र सिंह पंहुचे| लेकिन बीच कार्याक्रम में ही कई भाजपा नेता खिसक गये |
कार्यक्रम में कुर्सियां पड़ी कम
प्राय: देखा गया जाता है कि संघ के कार्यक्रमों में सभी को जमीन पर बैठाकर समानता का भाव लानें का प्रयास किया जाता है | लेकिन संघ के होली मिलन में इस बार बैठनें के लिये दरी नही बल्कि कुर्सियों की व्यवस्था की गयी थी| कुर्सियां भीड़ अधिक होनें के चलते कम पड़ गयी तो बड़ी संख्या में लोग खड़े भी रहे| इस दौरान जिला कार्यवाह विजय अवस्थी, जिला प्रचारक प्रवीण, गुड्डू पंडित, डॉ० अविनाश पाण्डेय, पंकज वर्मा, पूर्व चेयरमैंन विजय गुप्ता, धीरेन्द्र वर्मा,संजय गर्ग, अरविन्द दीक्षित, प्रभात मिश्रा, भास्कर दत्त द्विवेदी, विकास पाण्डेय, सुगंध गंगवार, अनुभव सारस्वत, ममता सक्सेना आदि रहे |