परिवारवाद की पक्षधर नही भाजपा: प्रांशु

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी नें कहा कि भाजपा परिवारवाद की पक्षधर नही है| इसमे हर छोटे-छोटे कार्यकर्ता को समय आनें पर मौका दिया जाता है|
तहसील क्षेत्र के ग्राम लीलापुर पंहुचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष नें कहा कि बीजेपी सरकार हमेशा गरीबों के कल्याण के लिये योजनायें ला रही है| बीजेपी में परिवार वाद नही है और ना ही एक ही परिवार का मुख्यमंत्री व मंत्री| बीजेपी में कोई व्यक्ति नही जो घोटाले करता हो| बीजेपी नें पूर्व की सरकारों के घोटाले खोले हैं| जिन्होनें घोटाले किये वह जेल की सलाखों के पीछे हैं| उन्होंने कहा कि बीते दिनों हुए उपचुनाव में रामपुर सीट बीजेपी नें जीती तो वहीं मैनपुरी की सीट नेता जी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि के रूप में डिंपल को दे दी| इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नें भूने आलू का जायका लिया| भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा नें कार्यक्रम का संचालन किया| मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह, प्रधान उदय भान सिंह, नीरज अवस्थी, आलोक वाजपेयी, जितेन्द्र प्रताप सिंह, रामप्रकाश मिश्रा, शिव कुमार चौहान, करुणेश सिंह, ब्रह्मदत्त शुक्ला, थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल आदि रहे|