पूर्व मुख्यमंत्री को जयंती पर किया याद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 91 वीं जयंती पर उन्हें याद कर उनकी सरकार के शासनकाल को भी याद किया गया| उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये|
जहानगंज के ग्राम चुरसाई में अध्यापक डीपी सिंह के आवास पर अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की 91 वीं जयंती मनायी गयी| इसके साथ ही बघार हाईवे पर स्थित विक्रांत सिंह राना के प्रतिष्ठान पर धूमधाम से जयंती केक काटकर मनाई गई , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोधी महासभा के अध्यक्ष परशुराम वर्मा ने कहा कि हिंदू हृदय सम्राट रामभक्त श्रद्धेय बाबू जी श्री कल्याण सिंह ने ही 6 दिसम्बर 1992 में ढांचा ध्वस्त करवाकर , अपने सिंहासन को त्याग कर ही भव्य राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया था तभी आज श्रीराम मन्दिर का 500 वर्ष पूर्व का बहुप्रतीक्षित सपना साकार होने जा रहा है| भाजपा जिला मंत्री डा. धर्मेन्द्र राजपूत, महामंत्री महेशचंद्र राजपूत, रामलड़ैते राजपूत,  विक्रांतसिंह लोधी राना, प्रेमपाल सिंह राजपूत एडवोकेट, जिलाउपाध्यक्ष अरविन्द राजपूत,  रोशनी राजपूत एडवोकेट, जिला मंत्री नित्य प्रकाश वर्मा , वरिष्ठ नेता अजय राजपूत फौजी, कानपुर मंडल अध्यक्ष प्रवीन वर्मा,  भाजपा नेता राजेश राजपूत , विजय राजपूत, डी पी सिंह राजपूत, विश्राम सिंह राजपूत, पूर्व प्रधान रुनी चुरसाई किसान नेता अरविन्द राजपूत आदि रहे|