आगजनी व जानलेवा हमला करनें में सगे भाईयों सहित 20 पर एफआईआर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) घर में घुसकर आगजनी करनें पर जानलेवा हमला करनें के मामले में पुलिस नें सगे भाईयों सहित 17 के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत कर ली है| पुलिस छानबीन में जुट गयी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम तलैया नगला निवासी प्रदीप कुमार पुत्र संतराम नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा 31 मई 2022 को सुबह 9 बजे गाँव के ही आरोपी रामविलास, फूल सिंह, मदनपाल पुत्र राधेश्याम, अशोक, सोनपाल, सत्यपाल व बृजेश पुत्र राजाराम व रामसिंह, मोरपाल पुत्र रामकिशन, रामरहीस पुत्र जगन्नाथ, जितेन्द्र पुत्र लनकुश ,धनदेवी पत्नी रामरहीस, रागिनी पुत्र रामरहीस, शर्मिला पत्नी रामविलास व रिंकी पत्नी अशोक, सपना पुत्री राधेश्याम व चार अज्ञात एक राय होकर घर में दाखिल हो गये| उनके हाथों में डंडा, लाठी, फरसा, कुल्हाड़ी व नाजायज तमंचे लेकर घर में घुसे और घर में रखे सामान में तोड़फोड़ करनें लगे| कपड़ों में आग लगा दी और अनाज भी जला दिया| जब रोंकनें का प्रयास किया तो आरोपी शर्मिला, रागिनी व मदनलाल नें जान से मारनें की नियत से फरसा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया| जिससे कुल्हाड़ी सिर में गंभीर चोट लगी| इसी दौरान मदनपाल, अशोक व रामसिंह ने जान से मारनें की नियत से फायरिंग कर दी | जिससे प्रदीप का भतीजा सचिन गोली लगनें से घायल हो गया| आरोपी जान से मारनें की धमकी देकर फरार हो गये|