अग्निवीर में भर्ती होनें पर अंशू का हुआ स्वागत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)गाँव के लाल नें काफी लम्बे प्रयास के बाद सेना में जाकर देश सेवा का सपना साकार किया तो उत्साही ग्रामीणों नें उसका भव्य स्वागत कर मिष्ठान का वितरण किया|
दरअसल जिला मुख्यालय से सटे ग्राम विजाधरपुर निवासी अंशू दुबे उर्फ पुत्र रामकृपाल नें अग्निवीर सेना भर्ती परीक्षा पास कर ली| जिसके बाद अंशू को बरेली सेना भर्ती एआरओ सेंटर से ट्रेनिग केंद्र मिला है| जिसकी खुशी सुबह से ही गाँव की गलियों के दिखी| शुक्रवार को सुबह भाजपा नगर महामंत्री शिवम दुबे, प्रधान पति भोला यादव, कोटेदार पुत्र नीलेंद्र दुबे, मनोज दुबे आदि ने अंशू का माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया | अंशू के अग्निवीर में चयन होनें पर पूरे गाँव में खुशी की लहर है| शनि कुमार, पुष्कर दुबे, अर्पित कुमार, लकी यादव, धर्मेंद्र जाटव, अंकित दुबे, आदर्श दुबे, सूर्या कुमार, दीपक, शिवाजी व राहुल तिवारी, कन्हैया चौधरी, उत्कर्ष यादव, नन्हे दुबे, मुकेश दुबे आदि रहे|