संविधान दिवस के बहानें कांग्रेस नें ठोकी निकाय चुनाव के लिये ताल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) शनिवार को कांग्रेस कमेटी ने संविधान दिवस मनाने के साथ ही आगामी निकाय चुनाव के लिये अपने प्रत्याशी उतारनें के लिये शंखनाद कर दिया| इस दौरान कार्यकर्ताओं में भी जोश भरा गया|
दरअसल कस्बे में संविधान दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी कमेटी की तरफ से सभा का आयोजन किया गया था| जिसमे संविधान में मिले मूल अधिकारियों की जानकारी सभी को दी गयी| नवाबगंज नगर पंचायत के प्रभारी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी नें कहा कि वर्तमान भाजपा द्वारा जनता के संवैधानिक अधिकारों का हनन किये जाने का आरोप लगाया। आगामी निकाय चुनाव कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी और नवाबगंज पंचायत से ही उन लोगो को करारा जवाब दिया जाएगा जो संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करते हुए तानाशाही रवैया अपना रहे है। जिलाध्यक्ष मनोज गंगवार ने कहा कांग्रेस अपने मूल सिद्धांतों के अनुसार जनता के हित मे कार्य करती रही है और आगे भी जनता के हितों के लिए लड़ने को तैयार है। प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव नें शोषित, वंचितों के लिए लड़ने वाले बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की के संविधान में योगदान पर चर्चा की। श्रीकृष्ण गौतम, संदेश राजपूत आदि ने चर्चा की| मोहन पाठक, आमोद गंगवार,मोहित शुक्ला, अभिनय गंगवार, मृत्युंजय शर्मा, राजनरायन मिश्रा आदि रहे|