चेतना रथ को डीएम ने दिखायी हरी झंडी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में चेतना रथ को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया|
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत संविधान दिवस विषय पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। यह चित्र प्रदर्शनी 26 व 27 नवंबर 2022 को आम जन के अवलोकन हेतु डीएन कॉलेज,फतेहगढ़ में लगाई जाएगी। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर,फतेहगढ़ में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने इस अवसर पर चेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, जयकिशन परिहार ने बताया कि मंत्रालय द्वारा 26 व 27 नवंबर,2022 को डीएन कॉलेज,फतेहगढ़ में चित्र प्रदर्शनी,सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी, संगोष्ठी व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। चित्र प्रदर्शनी व जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संविधान निर्माण की प्रक्रिया के बारे में लोगों को जागरूक करना व संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करना है। 26 व 27 नवंबर,2022 के कार्यक्रम में संविधान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी,वही आम जनों को संवैधानिक अधिकारों के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गोस्वामी आदि रहे|