दुष्कर्म पीड़िता के घर पंहुचे आईजी बोले ‘इन्साफ’ होगा

FARRUKHABAD NEWS

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था| पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया| जमानत पर बाहर आये दबंगों ने पीड़िता पर नाजायज दबाब बनाया| जिसके आहत पीड़िता नें खुद को जिंदा जला लिया| वह गंभीर हालत में दिल्ली में भर्ती है| वह समाधान दिवस में भी शामिल हुए और फरियादियों की शिकायतों को सुना|
दो माह पहले गांव के ही दबंग शिवम, अंकित पुत्र रामपाल के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था| जिसकी एफआईआर भी दर्ज की गयी| पुलिस के द्वारा दोनों भाइयों को जेल भेज दिया गया| आरोपी बीते एक माह पूर्व जेल से छूट कर दो सगे भाई आए और उन्होंने पीड़िता को धमकाना शुरू कर दिया| तभी उसने 4 अक्टूबर को पीड़िता नें आत्मदाह करने का प्रयास किया| सूझबूझ से उसे दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया| पीड़ित की मां के द्वारा रजिस्टर्ड डाक द्वारा आईजी को शिकायती पत्र भेजा गया था| उसका संज्ञान लेते ही आईजी प्रशांत कुमार पीड़िता के घर जा धमके| आईजी ने दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्शे ना जानें का भरोसा दिया| आईजी को समाधान दिवस में अबैध कब्जों की शिकायतों मिली तो वह सन्न रह गये| उन्होंने सम्बन्धित को शिकायतों पर जल्द से जल्द कार्यवाही के निर्देश दिये|
थानाध्यक्ष की लगायी फटकार
समाधान दिवस में शामिल होनें के दौरान ही उन्होंने थाना राजेपुर का औचक निरीक्षण किया| थाना परिसर में गंदगी देख आईजी की नजरे तल्ख हो गयीं| उन्होंने मौके पर फोर्स भी नही मिला| जिस पर आईजी का पारा और चढ़ गया उन्होंने कहा कि आप थाना चलानें के लायक नही हो| थाना परिसर में खड़ीं 150 बाइकों का खाका तैयार करनें के निर्देश दिये| थानें के रजिस्टर भी अपूर्ण मिले |