सोता नाला में उतराती मिली वृद्धा की लाश, गला दबाकर हत्या की आशंका

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) सोमवार को दोपहर बाद बकरी चराने गयी वृद्धा की लाश सोता नाला में उतराती हुई मिली| जिससे मौके पर भीड़ लग गयी| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरौर निवासी 80 वर्षीय रामश्री शनिवार को घर से बकरी चराने गयी थी| इसके बाद वह घर वापस लौट के नही आयीं| परिजनों नें उसकी खोजबीन शुरू की| लेकिन इसका कोई सुराग नही मिला| जिसके बाद रामश्री के पुत्र भुरे नें थाना पुलिस को सूचना दी| पुलिस नें गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की| सोमवार को दोपहर उसका शव गाँव के निकट सोतानाला में मुंह के बल पड़ा मिला| उसके गर्दन में गला कसा हुआ था| जिससे आशंका जाहिर की गयी कि किसी नें उसकी गला दबाकर हत्या कर दी| उसके बाद शव सोता नाला में फेंक दिया| मृतक के कानो में सोनें के कुंडल व पास रखे 4000 रूपये भी गायब मिले| मृतका की पुत्री गुड्डी देवी व पुत्र छोटेलाल ने हत्या का आरोप लगाया| थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल नें बताया की पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| रिपोर्ट आने प् कार्यवाही की जायेगी|