निकाय चुनाव प्रत्याशी की तलाश के बीच अतिक्रमण अभियान बना बड़ा मुद्दा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर निकाय चुनाव के लिये बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है| लेकिन मजबूत प्रत्याशी की तलाश के दौरान पूर्व में चलाया गया अतिक्रमण अभियान बड़ा मुद्ददा नजर आ रहा है| बैठक के दौरान व्यापारियों नें अतिक्रमण अभियान का कड़ा विरोध किया और कहा कि जब शहर में तोड़फोड़ हो रही थी तब कोई जिम्मेदार जनप्रतिनिधि देखने तक नही आया|
शहर के ठंडी सड़क स्थित एक गेट्स हॉउस में आयोजित की गयी बैठक में नगर पालिका चुनाव प्रभारी महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला रही| इस दौरान व्यापारियों की एक बैठक बुलायी गयी| जिसमे व्यापारियों से आगामी नगर पालिका फर्रुखाबाद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर चर्चा की| व्यापारियों नें कहा कि शहर को अतिक्रमण दौरान मनमाफिक तोड़ा गया लेकिन कोई भी जिम्मेदार मदद के लिये खड़ा नही हुआ| अब चुनाव आनें पर व्यापारियों का समर्थन चाहिए| आगामी अध्यक्ष उनके बीच से ही कोई बने | बाहर का प्रत्याशी ना बनाया जाए ताकि व्यापारियों की समस्याओं को वह जान सके| विदित है कि आगामी पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी पद के लिए पार्टी के कई मठाधीश जुगत में लगे हैं| लेकिन व्यापारियों के सबालों का जबाब किसी के पास नही था! व्यापारी नेता अनुपम रस्तोगी, सौरभ शुक्ला आदि ने राज्यमंत्री को अतिक्रमण अभियान में की जा रही कार्यवाही पर सवाल उठाए।
राज्य मंत्री नें कहा कि भाजपा सरकार में ही व्यापारी सुरक्षित है 2017 और 2022 के विधानसभा के चुनाव में व्यापारियों ने योगी सरकार का समर्थन किया जिसके कारण दो बार प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं पिछली सरकार व्यापारियों का उत्पीड़न करती थी उनकी सरकारों में व्यापारियों के साथ लूटपाट होती थी लेकिन योगी सरकार ने लूटपाट करने वाले अपराधिक तत्वों को जेल भेज दिया है। आगामी निकाय चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी तो विकास और सुरक्षा पर सरकार और कार्य करेगी। उन्होंने अतिक्रमण अभियान को लेकर व्यापारियों को भरोसा दिया| व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ के नेहरू रोड स्थित प्रतिष्ठान पर भी राज्य मंत्री नें व्यापारियों से वार्ता की | भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, संजय गर्ग व्यापारी नेता मनोज मिश्रा, आदिल अहमद खान सेलू खंडेलवाल, रमेश चंद्र त्रिपाठी, अजय अग्रवाल व शिवांग रस्तोगी आदि रहे|