प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में पनप रहे अपराध

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) केन्द्रीय कारागार में बंद सपा के पूर्व सांसद रमाकान्त यादव से मिलने पंहुचे बदायूं के पूर्व सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव नें योगी सरकार पर जमकर हमला बोला |उन्होंने कहा कि यूपी के भीतर अपराध केबल सत्ता के संरक्षण में हो रहा है| जेल गेट पर उन्हें लगभग आधा घंटे खड़ा रहना पड़ा | इसके बाद उन्हेंजेल में प्रवेश मिला|
दोपहर को लगभग 11:45 बजे सेंट्रल जेल पंहुचे सपा के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि जेल में बंद सपा के पूर्व सांसद रमाकान्त यादव को लगत तरीके से जेल भेजा गया है| 2001 के मुकदमें में दोबारा जाँच कर धाराएँ बढाकर उन्हें जेल में बंद किया गया है| ना मेडिकल रिपोर्ट है ना ही वादी है ना ही कोई चोट उसके बाद भी 307 की धारा बढाकर कार्यवाही की गयी|
यूपी में बीजेपी सपा नेताओं के खिलाफ अभियान चला रही है| सपा नेताओं पर ही कार्यवाही की जा रही है| झांसी में पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया| अजाम खां के साथ क्या हुआ यह पूरा देश देख रहा है| कैराना में विधायक नाहिद खां के साथ क्या हुआ यह पूरे देश नें देखा| बीजेपी के लोग सपा के लोगों के साथ शौतेला व दोहरा व्यवहार कर रहें है| उनका सत्ता पक्ष के लोगों के लिये नजरिया दूसरा है| पार्टी इस सम्बन्ध में अपने हिसाब से कार्य कर रही है| योगी सरकार जीरो टॉलरेंस पर कार्य करने का दावा कर रही है| लेकिन अभी तीन दिन पूर्व सपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश गुप्ता, उनकी पत्नी शारदा देवी, मां शांति देवी की सोमवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताये बीजेपी के लोग यह सब क्या है|
सपा के पक्ष में शिवपाल के वयान
धर्मेन्द्र यादव नें कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन के बाद शिवपाल यादव हर कार्यक्रम में साथ है| यदि वह साथ है तो मीडिया को तकलीफ क्यों होनें लगती है| उन्होंने सपा के विरोध में कोई वयान नही दिया उन्होंने जो भी वयान दिये वह सपा के पक्ष में ही दिये|
निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव के आवास पर गये
पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव रखा स्थित निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव के आवास पर पंहुचे और और उनका हाल-चाल लिया| उनके घर पर नाश्ता किया और कहा कि हमारे पास आकर काफी लोग आपकी तारीफ करते हैं|
डॉ० जितेन्द्र के यहाँ किया भोजन, जिलाध्यक्ष के घर भी पंहुचे
धर्मेन्द्र यादव नें डॉ० जितेन्द्र यादव के घर जाकर भोजन किया और उसके बाद शमसाबाद स्थित निर्वतमान सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के घर पर पंहुचे और उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया| पूर्व सांसद के साथ निवर्तमान जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी व निवर्तमान जिला महासचिव मंदीप यादव नें जेल में भीतर जाकर मुलाकात की| जेल गेट पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव,सपा नेता विवेक यादव, पुष्पेन्द्र यादव, रजत क्रांतिकारी आदि नें भेट की|
सिपाही के घर किया नाश्ता, जिलाधिकारी से की भेट
जेल में लगभग 45 मिनट रुकने के बाद बाहर आये पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव गेट के पास ही बंदी रक्षक धर्मवीर यादव के घर पर भी गये और हालचाल जानें| इसके बाद वह जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के आवास पर पंहुचे और पिता के निधन पर संवेदना व्यक्त की|