चौक पर पालिका का जाल, बना जंजाल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर पालिका के खेल निराले है! लिहाजा उसकी गुणवत्ता पर भी सबाल आये दिन उठते ही रहते है| जन समस्याओं को समय से निपटानें में पालिका की कछुआ गति है| जिसके चलते आम जनता को इसका दंश भुगतना पड़ता है| ताजा मामला चौक पर टाइम सेंटर की खाली करायी गयी भूमि का हैं| जहाँ अतिक्रमण हटाकर प्रतीकात्मक! नाली बनायी गयी है| लिहाजा उस नाली के ऊपर राहगीरों को गुजरनें के लिये लोहे का जाल डाला गया था, वह जाल आज कल राहगीरों के लिये किसी शिकारी जाल से कम नही| जो उसके ऊपर से गुजरा समझों उसमे फंसा| तस्वीरों से आप खुद ही समझ लें| क्योंकि तस्वीरें कभी भी झूठ नही बोलती हैं!
दरअसल चौक चौराहा शहर का सबसे व्यस्त चौराहा है| लिहाजा शहर के सभी बाजारों के लिये भी रास्ता उधर से ही है| विगत दिनों अतिक्रमण हटाकर चौक की चौड़ाई नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें बढ़ायी थी| लेकिन उसमे निर्माण कार्य नगर पालिका को ही कराना था| लिहाजा नाली कुछ एक मीटर ही बनी है| सड़क का तो अभी अता-पता ही नही है| नाली पर मोटे पाइप का जाल डाला गया है| जिसमे जादा जगह होनें के चलते उसमे बाइक पहिया आसानी से चला जाता है| राहगीरों के पैर उसमे जानें से हर घंटे कोई ना कोई चुटहिल हो रहा है| जेएनआई में खबर प्रकाशित होनें व मामला ईओ के संज्ञान में होनें के बाद भी अभी तक जाल बदला नही गया| कई राहगीर जाल में फंसकर चुटहिल हो गये| जिन्हें मौके पर मौजूद ट्राफिक पुलिस के जबानों नें पकड़ कर बमुश्किल जाल से बाहर किया| सड़क पर निकलनेवाले राहगीरों से बात की तो वह बोले भाई साहब इससे बढिया तो पहले ही थे, जाम में फंसे रहते थे लेकिन गिरते तो नही थे|