डम्पर व कार की टक्कर से अधिवक्ता की मौत, पांच घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) दीपावली का त्योहार निपटा कर आ रहे अधिवक्ता की कार को सामने से आ रहे मौसम भरे डम्पर की जोरदार भिडंत हो गयी| जिससे कर के परखच्चे उड़ गये| कार चला रहे अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि उसमे बैठे पांच लोग घायल हो गये| जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|
जनपद एटा के मोहम्मदनगर बघेरा निवासी 47 वर्षीय प्रशांत मिश्रा वर्तमान में सिविल लाइन फतेहगढ़ में रह रहे थे| बीते दिनों वह अपने गाँव दीपावली पर गये थे| रविवार को सुबह वह कार चला रहे थे और उसमे पिता 67 वर्षीय तुलसीराम, दुर्गा कालोनी निवासी 30 अरुण दुबे उनकी पत्नी 28 वर्षीय शिवानी व अरुण के 9 वर्षीय पुत्र रुद्ध, 7 वर्षीय पुत्र लक्ष्य भी साथ में थे| जब कार थाना मऊदरवाजा के ग्राम खगऊ के निकट पंहुची तो सामने से आ रहे मौरम भरे ट्रक से कर की भिंडत हो गयी| जिससे कार के परखच्चे उड़ गये| कार चला रहे प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि कार में बैठे 7 वर्षीय लक्ष्य, 28 वर्षीय शिवानी, 30 वर्षीय अरुण दुबे व प्रशांत व तुलसीराम आदि पांच को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| चिकित्सक नें प्रशांत को मृत घोषित कर दिया| पत्नी 45 वर्षीय राधा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के 10 वर्षीय पुत्री रिद्दी, 8 वर्षीय पुत्री सिद्दी, 5 वर्षीय पुत्र यश हैं| प्रशांत फतेहगढ़ कचेहरी में विधि व्यापार करते थे| पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है|